फिरोजाबाद, सितम्बर 23 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में सोमवार को अलग अलग स्थानों पर युवक, किशोरी के जहर खाने से दोनों की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों मृतकों के परिवार से पूछताछ की है। पुलिस की जांच में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वही स्थानीय लोगों का कहना था कि दोनों मृतक एक दूसरे को जानते थे। युवक की मौत के बाद उसके भाई और भतीजे ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अस्पताल से घर ले जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मामले की बुधवार को जांच की। यह भी पढ़ें- बेहोशी की हालत में मिली गायब किशोरी की मौत जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की। जांच में दोनों परिवार ने एक दूसरे से प्रेम संबध की कोई पुष्टि नहीं की। हालांकि दोनों एक दूसरे को जानते थे।बताते चलें गोविंद पुत्र ओम...