फिरोजाबाद, सितम्बर 11 -- Firozabad News: प्रशासन यमुना नदी में गणपति प्रतिमा का विसर्जन नहीं होने देगा। इसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को तहसील सदर सभागार में उप जिला अधिकारी सदर सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में यमुना निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें 14 से 25 सितंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित होने वाले दस दिवसीय गणेश महोत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं की कार्ययोजना पर चर्चा की। एसडीएम सदर ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में यमुना सहित विभिन्न नदियों में सीधे प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी।एसडीएम सदर ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धर्म की मर्यादा के साथ-साथ पर्यावरण धर्म का भी पालन करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित कृत्रिम कुंडों पर ही प्रतिमा विसर्जित करें। यह भी पढ़ें- Orai Ne...