फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व शंकरपुर घाट से यमुना में छलांग लगाने वाले वृद्ध का तीसरे दिन गुरुवार को भी सुराग नहीं लग सका। स्थानीय और आगरा पीएसी के गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश करने में जुटे हैं। परिजन भी मिलने की आस में टकटकी लगाए रहे। उत्तर थाना क्षेत्र के सत्य नगर निवासी 60 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र दम्मर सिंह सोमवार सुबह स्नान आदि करने के बाद घर से निकल गए थे। उन्होंने फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग स्थित शंकरपुर घाट से यमुना में छलांग लगा दी थी। जब शाम तक वे घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करने में जुट गए। देर रात वे फतेहाबाद मार्ग पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने उन्हें जानकारी दी। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और जिला आगरा के फतेहाबाद थाना पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने स्थानीय गोताख...