फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में अपने मौसा के घर पर पढ़ाई कर रही एक छात्रा पारिवारिक कलह के चलते छीछामई गांव के पास नहर में कूद गई। लोगों ने उसे रोकना भी चाहा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्रा की वहां पर चप्पल मिली है। उसके परिजनों ने गुरुवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। जब परिजनों को छात्रा की चप्पल मिली तब उसकी नहर में खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को छात्रा को खोजने के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। पीएसी के गोताखोर स्टीमर की सहायता से छात्रा को खोजने में जुटे हुए है। समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। निधि 17 पुत्री सुखवीर निवासी रहना फिरोजाबाद वर्तमान में शिकोहाबाद के मोहब्बतपुर अहीर निवासी अपने मौसा रामभारत के पास रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर ली थी। गुरुवार को परिवार में छात्रा का किसी बात...