फिरोजाबाद, अगस्त 7 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के अंतर्गत गांव मौड़ा में गुरुवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। सभी घायल महिलाएं थीं। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध महिला को जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे घायल पक्ष के लोगों का कहना है कि दुकान के सामने एक युवक टॉयलेट कर रहा था जिसका विरोध किया गया। वहीं पुलिस ने मामला उधारी का बताया है। गांव मौढ़ा निवासी वृद्धा कमला देवी अपने घर पर दुकान करती है। किसी बात को लेकर दुकानदार महिला का पड़ोसी कालीचरण से विवाद हो गया। देर शाम को अचानक मौका मिलते ही पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ अचानक हमला बोल दिया। वृद्धा से मारपीट होते देख कर परिवार की अन्य महिलाएं बाहर आ गई जिसमें एक किशोरी भी शामिल थी। जब उन्होंने महिला को ब...