फिरोजाबाद, सितम्बर 13 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना पुलिस ने सूरजपुर नहर की पटरी से मोबाइल चोर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जबकि बाकी के लोग पुलिस को देख वहां से फरार हो गए। पकड़े गए दोनों लोगों के पास से पुलिस को चोरी के 12 मोबाइल व नगदी मिली है। पकडे़ गए दो सदस्यों में एक महिला भी शामिल है। शनिवार को पुलिस सूरजपुर नहर पुल के पास चैकिंग कर रही थी तभी भदान की ओर जाने वाले नहर की पटरी के रास्ते पर कुछ लोगों को देखा। पुलिस उनके पास पहुंची तो वे भागने लगे लेकिन फिर भी पुलिस ने 2 सदस्यों को दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...