फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: नगला बीच। थाना रजावली क्षेत्र के एरई गांव में मोबाइल दुकान से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार एरई गांव में इरफान मोबाइल्स एंड रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान संचालित है। 20 अगस्त की दोपहर दुकानदार किसी जरूरी काम से दुकान से बाहर गया था। दुकान पर अपने भतीजे को छोड़ गया था। इसी दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और वहां मौजूद बच्चे से मोबाइल देखने की बात कही। आरोप है कि युवक ने दुकानदार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर काउंटर पर रखे करीब 50 हजार रुपये नकद निकाल लिए और रुपये अपनी शर्ट के अंदर छिपाकर मौके से फरार हो गया।दुकानदार यह भी पढ़ें- Shamli News: सरिया व्यापारी की दुकान पर जेबकतरे ने उड़ाए 50 हजार रुपये, सीसी...