फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: सिरसागंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने क्षेत्रीयजनों की शिकायतें सुनी। डीएम ने शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: समाधान दिवस में डीएम ने किया वृक्ष भंडाराजनहित में समाधान समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। मौलापुर निवासी जवाहर सिंह एवं अन्य ने अवैध कब्जा कर रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत की। इस पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर पैमाइश करने एवं अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। आंबेडकर नगर की कविता ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत दो ...