फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल पुल खड़ीत एका का शनिवार को डीएम ने निरीक्षण किया तो निमार्ण कार्य की गुणवतत्ता खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ प्रगति भी काफी धीमी थी। डीएम ने इंजीनियर को फटकार लगाते हुए तकनीकी टीम का गठन कर निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए। मजदूरों की संख्या बढ़ाने तथा जनवरी 2027 तक गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी। शनिवार को स्कूल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को यहां पर 28.2 हेक्टेयर में बन रही 24.19 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य बेहद धीमी गति से चलता मिला। जुलाई 2025 में शुरु हुए कार्य को जनवरी 2027 तक पूर्ण होना है, लेकिन प्रगति काफी खराब मिलने पर डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर की। भवन निर्माण की फिनिशिंग सही नही...