Firozabad News: मारपीट के मामले में आरोपियों पर मुकदमा
फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- Firozabad News: मोहल्ला खेड़ा में बाइक सवार को बचाने से नाराज होकर दबंगों ने पिता पुत्रों पर हमला कर दिया। हमले में पिता पुत्र घायल हो गया। इस संबध में पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सत्यवर सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी मोहल्ला खेडा 23 सितंबर की शाम अपने बेटे गौरव, सौरभ के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान आजाद पुत्र शिशुपाल की बाइक रास्ते में चारपाई पर लेटे रामखिलाड़ी की चारपाई से टकराकर गिर पड़ी। इससे रामखिलाड़ी अपने बेटे सोनू, योगेश के साथ मिलकर आजाद को मारने पीटने लगे। यह देखकर उसके बेटों ने बीच बचाव करा दिया। उसके बाद रामखिलाड़ी, सोनू, योगेश हृदेश पुत्र कालीचरन लाठी डंडा, सरिया लेकर आये और गाली गलौज करते गौरव, सौरभ के साथ मारपीट करने लगे। जब पिता ने उसे बचाया तो आरोपियों ने उस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.