फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद में अपने मायके से घर लौट रही महिला से बाइक सवार लुटेरे आभूषण ले गए। महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी अपने परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन महिला को लेकर चौकी पाढ़म पर आए और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। थाना जसराना के गांव मोगरा निवासी किरन देवी पत्नी शंकरलाल का मायका नगला रते कुरावली में है। जानकारी देते हुए उसके पुत्र कपिल देव ने कहा उसकी मां रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थी। रविवार को वह लौटकर आ रही थीं। पाढ़म बस स्टैंड पर उतरने के बाद पैदल ही अपने गांव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने महिला से उनके गांव के बारे में जानकारी ली। महिला ने मोगरा जाने की बात कही तो युवक बोले हम मोगरा ...