Firozabad News: मानकों पर खरे नहीं खाद्य पदार्थ, जांच में खुल रही मिलावट की पोल
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार लोगों की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है। दूध, पनीर, मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से पिछले एक वर्ष में लिए गए नमूनों की जांच में मिलावट की पोल खुली है। विभाग द्वारा 200 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच के लिए लखनऊ और मेरठ स्थित प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे। इनमें आधे से अधिक नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे और जांच में फेल पाए गए। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की ओर से समय-समय पर नमूने संकलित किए जाते हैं। बाजार में बिकने वाले दूध, पनीर, मावा समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए नमूने लेकर प्रयोगशालाओं में जांच कराई जाती है। जांच रिपोर्ट आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.