फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में अपनी मां से मिलने पहुंचे युवक, उसकी पत्नी के साथ उसके भाई भाभी भतीजों ने मारपीट कर दी। युवक ने अपने भाई, भतीजे, भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राकेश कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी विजयपुर भीकनपुर थाना मटसेना 14 अगस्त को अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बाइक से मलखान सिंह सेंगर निवासी सागर एनक्लेव स्टेशन रोड के यहां से पीलिया की दवा लेने गया। अपनी मां रामादेवी से मिलने आया था। उसकी मां भाई सुखवीर पुत्र श्रीनिवास के पास रहती है। जब वह अपनी मां से मिलने पहुंचा तो उसे मिलने नहीं दिया। उसके बाद वह दवा लेने के लिए चला गया। इसी दौरान लौटते समय भाई सुखवीर, भतीजा आदित्य प्रताप, भाभी कुमकुमलता, देशदीपक उर्फ पीशू पुत्र राजेश ने चलती बाइक पर हमला कर बाइक के हेंडल को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। आरोप ह...