फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- Firozabad News: खैरगढ़, खैरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत पर मां के साथ गया चार वर्षीय बालक सिरसा नदी में डूब गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और उसकी खोजबीन करने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर वापस ले गए। गांव सियावरी निवासी गुड्डी देवी पत्नी चंद्रपाल कुशवाहा शनिवार सुबह नौ बजे सिरसा नदी किनारे खेत से घास लेने के लिए गई थी। उसके साथ में चार वर्षीय पुत्र मयंक भी था। वह खेत से घास काटने लगी, इस बीच मयंक नदी किनारे खेलने लगा। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। कुछ समय बाद उधर से गुजर रही उक्त गां...