Firozabad News: मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: फरिहा थाना क्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका मिला तो चीख पुकार मच गई। गांव कमालपुर निवासी 17 वर्षीय रंजना पुत्री प्रेमवीर कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। मंगलवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। जहां देर रात वह कमरे में गले से दुपट्टा का फंदा कसकर पंखे से लटक गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घर के कामकाज को लेकर मां द्वारा डांटने से नाराज होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.