Firozabad News: महिला से मारपीट करने वालों पर मुकदमा
फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव सूखाताल में घर के बाहर खड़ी एक महिला से उसके पड़ोसियों ने जमकर मारपीट कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कपूरी देवी पत्नी टुण्डे सिंह निवासी सूखाताल थाना नगला खंगर अपने घर के बाहर खड़ी थी। महिला का पडोसी ब्रिजेश पुत्र रतन सिंह, सोकेश पुत्र रतन सिंह, बादल पुत्र विकेश 29 अगस्त की दोपहर उसके घर के बाहर आए। गाली गलौज कर महिला के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.