फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में रोडवेज बस में परिचालक के पद पर तैनात एक महिला ने अपने पति पर नशा करके मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी महिला को ड्यूटी से जाने से भी रोकता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वेता पत्नी जितेन्द्र कुमार निवासी नगला किला रोडवेज डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है। उसकी शादी को 7 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन उसके पति की शराब पीने के कारण आए दिन लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करता है। उसका आरोप है कि आरोपी पति उसे ड्यूटी पर जाने से भी रोकता है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को धमकी दी कि अगर ड्यूटी पर गई तो जान से मार दूंगा। 7 अगस्त की मध्य रात्रि के बाद उसका पति शराब पीकर आया और उसे बेरहमी से मारने पीटने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शु...