फिरोजाबाद, अक्टूबर 16 -- Firozabad News: थाना क्षेत्र के एटा रोड पर मजदूरी पर लेकर आया एक ठेकेदार ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मटसेना क्षेत्र के एक गांव की महिला को एक ठेकेदार 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेकर आया था। आरोपी ने महिला को एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी के लिए लगा दिया। जब महिला निर्माणधीन मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में मलवा डाल रही थी। तभी आरोपी भूरी सिंह ठेकेदार निवासी दखनारा आया। महिला को अकेला पाकर उसे पीछे से पकड़ लिया। आरोपी महिला से छेड़छाड़ करने लगा। यह देखकर महिला अपने बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगी। लोगों के आने पर वह मौके से भाग गया। आरोपी ठेकेदार ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो महिला उसके...