Firozabad News: महिला जिला पंचायत सदस्य पर रिवाल्वर तान जान से मारने की धमकी
फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: थाना नारखी क्षेत्र में मामूली बात पर महिला जिला पंचायत सदस्य पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर जान से मारने की धमकी दी। कोटला निवासी प्रवेश कुमारी जिला पंचायत सदस्य हैं। वह अपने घर पर थी। बताया जाता है कि इस दौरान उसका भाई देवेंद्र गाड़ी निकाल रहा था। गाड़ी को निकालने को लेकर गली में कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद के बाद गांव के ही दुष्यंत, दीपक, प्रकाश बाबू, विकल आए तथा गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर जिला पंचायत सदस्या को जान से मारने की धमकी दी। इस रिवॉल्वर का लाइसेंस दुष्यंत के नाम पर है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.