Firozabad News: महिला को ब्लैकमेल करके लाखों रुपये हड़पने का मुकदमा
फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: थाना रामगढ़ में एक महिला ने खुद को और परिवार को ब्लैकमेल करके आरोपियों द्वारा लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों द्वारा बच्चियों की गलत फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने तक की धमकियां दी जाती हैं। मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ऊषा देवी पत्नी रामदयाल निवासी सरजीवन नगर सैलई ने थाना रामगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है कि उससे झूठ बोलकर और ब्लैकमेल करके लाखों रुपये हड़प लिए है। कुछ धनराशि उसने फोन पे के माध्यम से आरोपियों को दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि आकाश पुत्र राजेश, कुषुमा देवी पत्नी धनपाल, नीलम पुत्री धनपाल, राजेश निवासीगण सम्राट नगर थाना रामगढ़ शामिल हैं। थाना रामगढ़ में मामले को लेकर गई लेकिन पुलिस ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.