Firozabad News: महिला को दुकान से भगाया, पति एवं पुत्रों पर मुकदमा
फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने धक्का मार कर दुकान से लगा दिया। महिला का कहना है कि पति एवं बेटे उसे प्रताड़ित करते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति एवं बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आर्य नगर निवासी मीनू अरोरा का कहना है कि वह नौ अक्तूबर को अपनी दुकान पर दवा लेने एवं पूजा का कुछ सामान लेने गई थी। जब सामान लेने लगी तो उसके पति ने धक्का देते हुए मारपीट की तथा कहा कि दुकान पर आकर कोई भी सामान को हाथ लगाया तो हाथ तोड़ दूंगा। पति ने कहा कि कोर्ट में मुकदमा चल रहा है तो मुंह बंद कर घर बैठ। महिला का आरोप है कि पति उसे घर से निकालने की धमकी देते है। सामान को फेंकता है। शादी के बाद से यह हरकत हो रही है। आरोप है कि उसकी गैरहाजिरी में उसके कमरे का ताला भी तोड़ दिया। पीड़िता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.