फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, एका थाना पुलिस ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते समय पड़ोसी महिला के गोली लगने के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलाह और कारतूस बरामद किए हैं। अलीगढ़, हाथरस, आगरा सहित फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में 28 मुकदमा दर्ज हैं। गांव फतेहपुर पाट निवासी जितेंद्र उर्फ झब्बू पुत्र मोहर सिंह ने विगत दिनों अपनी पत्नी एवं पुत्री के साथ मारपीट की थी। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी के ऊपर अवैध असलाह से फायर किया था। उसकी पत्नी तो बाल-बाल बच गई लेकिन कंधे में गोली लगने से पड़ोसी महिला घायल हो गई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी करने के लिए दबिश दे रही थी.

हत्या के प्रयास में वा...