फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: मक्खनपुर में महिला की लूट के उद्देश्य से हुई हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस जल्द से जल्द घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी है। शनिवार की रात पुलिस ने नगर में सोने की गलाई करने वाले को हिरासत में लेकर देर रात तक पुछताछ की थी, लेकिन उसे भी पुलिस ने बाद में छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मक्खनपुर से गायब हुए ज्वेलर्स को भी हिरासत में लेने से इनकार किया है। बताते चलें कि सरोज पत्नी राम वकील निवासी स्टेशन रोड की 24 जुलाई को अज्ञात बदमाश ने अकेली महिला की हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सोने की चेन लूटने का पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस बदमाश महिला से आभूषण लूटकर फरार हो गया था। जब महिला नजर नहीं आई तो लोगों ने घटना की सूचना उसके बेटे सिद्धार्थ फार्मासिस्ट को दी। जब घर खोलकर देखा ...