Firozabad News: मवेशियों के पास अजगर दिखने के बाद ग्रामीणों में मचा हड़कंप
फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: जसराना। तहसील क्षेत्र के गांव कबिलपुर में शनिवार को मवेशियों के स्थान के पास अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ने का कार्य किया। गांव में मवेशियों के स्थान के पास काफी देर से चिड़ियों की तेज आवाज सुनाई दे रही थी। आवाज सुनकर आसपास रहने वाली कुछ महिलाएं मौके पर पहुंचीं। वहां उन्होंने झाड़ियों और मवेशियों के स्थान के पास एक लम्बा अजगर देखा। अजगर को देखते ही महिलाएं घबरा गईं और शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। अजगर दिखाई देने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.