फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: टूंडला, आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अखिल भारतीय संयुक्त मंत्री एवं डिपार्टमेंटल हेड ऑफ टीसीएल योगेन्द्र सिंह चौहान के आगमन पर आम सभा का आयोजन किया। सभा में कर्मचारियों ने निर्माणी से सम्बंधित कई मामलों को महासंघ पदाधिकारी के समक्ष रखा। मृतकाश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति, ऑप्शन फॉर्म को लेकर, आठवें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन, निर्माणी का टारगेट और निर्माणी हस्तांतरण को लेकर चिंता व्यक्त की। सभी कर्मचारी साथियों ने सेवानिवृत्त तक सरकारी सेवा में रहने के लिए जो भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने सफलता प्राप्त की, उसके लिए आभार व्यक्त किया। संयुक्त मंत्री ने कहा कि मुसीबतों से बचने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष स्वदेश राघव, मंत्री नितिन सक्सेना, दीपक, अनिल क...