Firozabad News: मक्खनपुर में मैक्स की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल
फिरोजाबाद, अक्टूबर 16 -- Firozabad News: थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब गश्त करके थाने की ओर लौट रही पुलिस की जीप में मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाने की एक अन्य जीप से दोनों घायल सिपाहियों को ट्रामा सेंटर लाया गया। मेडिकल के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मैक्स को अपने कब्जे में कर लिया। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे का है। ग्रामीण क्षेत्र में गश्त करने के बाद पुलिस दल वापस थाने की ओर लौट रहा था। हाईवे पर इंदरई मार्केट के समीप अचानक मैक्स ने टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगने से जीप में सवार मक्खनपुर थाने के सिपाही दाऊदयाल एवं तौहीद घायल हो गए। पुलिस की जीप में टक्कर लगते ही आसपास के लोग काफी संख्या में जमा हो गए। जीप में सवार अन्य पुलिसकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.