Firozabad News: मकान गिरने से घर का सामान नष्ट, बुजुर्ग को लगी चोट
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला रामा में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। नगला रामा निवासी ओमवीर सिंह का परिवार रोजाना की तरह अपने घर में सो रहा था। शुक्रवार तड़के अचानक मकान की छत और दीवारें ढह गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, चारों तरफ मलबे का गुबार और चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। मकान मालिक ओमवीर सिंह ने बताया कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर ही लेटे हुए थे।मकान यह भी पढ़ें- Bahraich News: मकान की दीवार भरभराकर ढही, अधेड़ की मौत गिरते ही वहाँ सो रहे लायक सिंह मलबे के नीचे दब गए, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.