फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: नई बस्ती बोझिया में हाईवे पर रोड पार कर अपनी मां के साथ मंदिर जा रही दो बच्चियों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चियों के पिता ने थाने में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल कुमार पुत्र हृदयराम निवासी नई बस्ती बोझिया ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 18 अक्तूबर की शाम उसकी पत्नी लवली, तनू के साथ पूजा करने के लिए आवास विकास कॉलोनी में स्थित काली देवी मंदिर पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार ने तेजी, लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर हादसे में दोनों बेटिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल दोनों बेटियों को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर होने पर मेडिकल क...