Firozabad News: भाजपा नेताओं पर मकान तोड़ने का आरोप, सीओ से शिकायत
फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र के गांव पाढ़म में चारागाह की भूमि के चिन्हांकन को लेकर मामला गर्माया हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम से मिलने के बाद गांव के 20 से अधिक महिला और पुरुष रविवार को आजाद समाज पार्टी के नेताओं के साथ सीओ जसराना से मिले। भाजपा नेताओं पर बिना किसी प्रशासनिक एवं न्यायालय के आदेश के मकान तुड़वाने का आरोप लगाया। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, हर्ष प्रताप सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विपिन कुमार, बबलू, मंडल उपाध्यक्ष अमित गौतम के साथ कस्बा पाढ़म के बीस से अधिक महिला और पुरुष सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय से मिलने पहुंचे। तहरीर देते हुए पीडिता ममता ने कहा कि बिना किसी न्यायालय एवं प्रशासनिक आदेश के उनका मकान तोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.