फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में घर के सामने खेलते समय गायब हुए भाई-बहन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की सहायता से 36 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों भाई-बहन को परिजनों को सौंप दिए। मोहल्ला जोशियान निवासी एक महिला ने सोमवार शाम को थाने में अपने 10 वर्षीय पुत्री तमन्ना और पांच वर्षीय पुत्र अल्ताफ के गायब होने के बारे में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चे घर के बाहर खेलते-खेलते कहीं चले गए हैं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने मिशन शक्ति पुलिस टीम सहित पुलिस की चार टीमें गठित की थी। गठित पुलिस टीमों द्वारा करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिनमें दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन की तरफ जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन इटावा से सूचना प्राप्त होने के...