फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में एक साल पूर्व पारिवारिक विवाद के चलते भाभी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा से आहत देवर ने आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें उसने अपने बड़े भाई और भाभी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष तिराहा से अभियुक्त विकास कुमार पुत्र रामनाथ एवं उसकी पत्नी रूबी देवी निवासीगण गांव मुक्तापुर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को रूबी देवी ने अपने देवर शिवम कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद शिवम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने भाई-भाभी को जिम्मेदार ठहराया था। विवेचक ने सु...