फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: ब्यूटी पार्लर की दुकान बंद कर घर जा रहे दंपति एवं उसके बच्चे पर दबंगों ने हमला कर दिया। इससे यहां पर अफरातफरी मच गई। मारपीट की घटना में तीनों घायल हो गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविन्द पुत्र जयराम सिंह निवासी शम्भू नगर की पत्नी सुमन की ब्यूटी पार्लर की दुकान पथवारी मंदिर पर है। वह अपनी दुकान से अपनी पत्नी सुमन, बेटा तरुन के साथ थाने की तरफ आ रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कन्हैया, गुलशन पुत्रगण रामवीर, शिवा पुत्र मंदो, सोनू पुत्र पप्पू निवासीगण पथवारी रोड ने अपने घर के सामने उनकी स्कूटी को रोक लिया तथा बगैर किसी वजह के उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित ने मामले की थाने में शिकायत की तो आरोपी के पिता मंदो एवं सोनू ने दुकान पर आकर...