फिरोजाबाद, अक्टूबर 13 -- Firozabad News: गुरुजी परेशान हैं। विभाग ने एसएमसी के खाते खोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बैंक खाते नहीं खोल रहे हैं। बैंक में आवेदन पड़े हुए हैं। गुरुजी चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी बैंक अधिकारियों द्वारा उन्हें लौटाया जा रहा है। इधर लखनऊ स्तर पर निरंतर समीक्षा हो रही है। जिले में एसएमसी खाते न खुलने को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश कर दिए हैं। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंध कमेटी के खाते खोलने के निर्देश दिए हैं। एसएनए स्पर्श के तहत खाते खोले जाने हैं, लेकिन जिले में इन खातों के खोलने की रफ्तार धीमी है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: शिक्षकों के वेतन भुगतान से पहले एचआरएमएस से होगा सत्यापन इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बैंक प्रबंधकों द्वारा की जा ...