फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: शिकोहाबाद स्टेशन रोड विशाल मेगा मार्ट के पास सोमवार रात बेकाबू कार ने ऑटो और चार बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायल ऑटो चालक, बाइक सवारों ने कार चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। बताते चलें कि सोमवार की देर रात तहसील तिराहा से स्टेशन की ओर जा रही थी। जब कार विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंची ही थी कि अचानक से एक कार बेकाबू हो गई। अस्पताल के बाहर खड़े एक ऑटो सहित 4 बाइक को बुरी तरह से रौंद दिया। ऑटो, बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। बेकाबू कार के सेफ्टी फीचर खुल गए। बाइक कार के नीचे जाकर फंस गए। घटना से देर रात भगदड़ मैच गई थी।घायल हुए लोगों में रंजीता पत्नी नीरज निवासी गिहार कालोनी, आविता पत्नी शांति स्वरूप, अरुण पुत्र शांति स्वरूप निवासी गिहार कालोनी हैं। ऑटो चालक सचिन पुत्र सत्यप्...