फिरोजाबाद, अक्टूबर 29 -- Firozabad News: बुलेट बाइक तथा अपने हिस्से में आए आभूषण के रुपये को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े में पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देते हुए बाइक एवं आभूषण के रुपये दिलाने की मांग की है। विपिन यादव पुत्र रामप्रकाश यादव निवासी मोहम्मद माह ने परिवार के सदस्यों पर गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उक्त मामले का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। कारोबारी का कहना है कि 23 अक्तूबर को उसके ताऊ ने अपनी बर्तन की दुकान पर बुलाया था। बातचीत के दौरान ताऊ ने अपने बेटे को भी बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Siwan News मारपीट में प्राथमिकी दर्ज जब पीड़ित ने अपनी बुलेट बाइक वापस मांगने के साथ ही 250 ग्राम सोने के बंटवारे का मुद्दा उठाया। इसकी कीमत 35 लाख रुपये है।...