फिरोजाबाद, सितम्बर 3 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर के अलावा स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए ग्रामीण अंचलों में दिनभर दौड़ लगाते रहे। स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा गांवों में जाकर उन्होंने बीमारियों का जायजा लिया तथा वहां चिकित्सा सेवाओं की स्थिति देखी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज इलाज उपलब्ध कराएं। वायरल फीवर को भी वह गंभीरता से लें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमल किशोर वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारखी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाओं के अलावा अन्य व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा...