फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने मंगलवार को तहसील शिकोहाबाद एवं सिरसागंज क्षेत्र में संचालित बीज की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरसों, मटर, बरसीम, गेहूं बीज के 15 नमूने संकलित किए। वहीं, उप कृषि निदेशक एसपी सिंह ने शहर में बीजों के दो नमूने लिए। अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने टूंडला क्षेत्र में निरीक्षण किया करते हुए विभिन्न बीजों के तीन नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संकलित किए। इस तरह कुल 20 नमूने लिए। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार ने जसराना क्षेत्र में निरीक्षण किया। सभी बीज निरीक्षकों द्वारा लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बीज की दुकानों पर छापेमारी, 23 नमूने लिए, दो दुकानदारों को नोटि...