फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- Firozabad News: नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील वितरित करने में किए जा रहे खेल को उजागर करते हुए हिन्दुस्तान ने मंगलवार के अंक में खबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया । इसके बाद बीएसए ने आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कर मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी। बीएसए अनिल कुमार ने प्राथमिक विद्यालय हिमायूंपुर, प्राथमिक विद्यालय देवनगर (बालक), प्राथमिक विद्यालय देवनगर (कन्या), कंपोजिट विद्यालय जरौली कलां, कंपोजिट विद्यालय गढ़ी छत्रपति एवं प्राथमिक विद्यालय खंगरई का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय देवनगर (बालक) में एनजीओ द्वारा विद्यालय में मिड-डे-मील उपलब्ध कराया जा रहा था। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। विद्यालय में 28 सितंबर को तहरी का वितरण किए जाने के संबंध में एनजीओ ने बताया कि रोटी बनाने वाल...