Firozabad News: बिजली के खंभे में से बेलदार को लगा करंट, झुलसा
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र में विद्युत पोल से छू जाने पर बेलदार को करंट लग गया। जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। थाना लाइनपार के लेबर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय नफीस बुधवार शाम को सैलई से बेलदारी कर घर वापस लौट रहा था। वह साइकिल से नगला बरी चौराहा पर पहुंचा। उसी दौरान विद्युत पोल से छू जाने पर उसे करंट लग गया। जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके हाथ और सीना झुलस गया। किसी तरह वह साइकिल से घर पर पहुंचा। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। प्रारंभिक उपचार कर उसे वार्ड में रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.