Firozabad News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक अचेत
फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड पर घर की बिजली ठीक कर रहे युवक को बिजली का करंट लगने से अचेत हो गया। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। राजकुमार पुत्र गंगाराम निवासी मैनपुरी रोड मंगलवार को अपने घर में बिजली की केबिल ठीक कर रहा था। इसी दौरान केबिल में कट होने से उसे पकड़ लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने केबल में डंडा मारकर युवक को अलग किया। उसके बाद उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.