Firozabad News: बिजली कटौती को लेकर किसानों ने जताया गुस्सा
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: फरिहा। बिजली ना मिलने पर दर्जनों गांवों के किसानों ने एकत्रित होकर गुरुवार को फरिहा देहात फीडर पर नारेबाजी कर गुस्सा जताया। किसानों ने कहा कि धान की फसल करने में उनको दिक्कतें आ रही हैं। कुछ घंटे बिजली उन्हें मिल रही है जिससे धान की फसल करने में काफी परेशानी आ रही है। गांव के खुशकपुरा, नगला पीपरी, इटाहरी, हिम्मतपुर, नबलपुर, अखेपुर, गोहाना, खेरिया, जगतपुर बही आदि के किसानों ने गुस्सा जताया। उप खंड अधिकारी एसडीओ अभिषेक कुमार का कहना है किसानों की जो भी समस्या है उसे दो दिन में खत्म करा दिया जाएगा। महेश, देवेंद्र, शेर सिंह, भोले, मानवीर, ओमवीर, प्रेमवीर, चंद्रपाल, गिरीश चंद्र, सरवर सिंह, बबलू, पवन सिंह, जितेंद्र कुमार, राजवीर आदि मौजूद रहे。
अतिक्रमण के खिलाफ लोगों की शिकायत सरकारी चकरोड पर कब्जे का आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.