फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के मोहल्ला गिहार कालोनी में गुरुवार को एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालात बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिहार कॉलोनी निवासी विश्वा के आठ वर्षीय पुत्र पोलू की गुरुवार संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दुकान से कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद ही वह बेहोश हो गया। इसलिए कोल्ड ड्रिंक में कोई विषाक्त पदार्थ होने की संभावना जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम की गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...