फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बरसात में बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल हो गए। वहीं बरसात से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पहली घटना प्रतापपुर चौराहा के पास हुई जहां संतोष कुमार पुत्र करण सिंह निवासी नगला हीरा सिंह बाइक से प्रतापपुर चौराहा होते हुए एटा चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे वाहन आने पर जब उन्होंने ब्रेक लगाए तो बाइक बरसात के कारण फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया। वही छोटू पुत्र शंकर सिंह निवासी मंगलपुर कानपुर देहात आदित्य कुमार पुत्र रामकुमार के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बारिश में अचानक से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ...