फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के राधा स्वामी आश्रम के पास बाइक से जा रहे दंपति की बाइक में महिला की साड़ी फंस जाने से वह चलती बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिकोहाबाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। ललिता शर्मा 40 पत्नी रवि प्रकाश शर्मा निवासी शान्ति नगर एटा शुक्रवार की शाम बाइक से शिकोहाबाद के लिए आ रहे थे। जब उनकी बाइक एटा रोड के राधा स्वामी आश्रम के पास पहुंची ही थी कि तभी चलती बाइक में महिला की साड़ी फंस गई। जिससे महिला चलती बाइक से महिला गिर पड़ी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। म...