Firozabad News: बाइक बचाते समय ऑटो से गिरकर महिला घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: नगला खंगर थाना क्षेत्र में बाइक को बचाते समय तेज रफ्तार से दौड़ रहे ऑटो से गिरकर महिला यात्री घायल हो गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। नगला हरलाल निवासी 40 वर्षीय पूजा पत्नी रामगोविंद मंगलवार देर शाम ऑटो में बैठकर घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान उखाड मार्ग पर ऑटो के अचानक एक बाइक आ गई। चालक ने उसे बचाने के प्रयास किए उसी दौरान पूजा ऑटो से गिरकर घायल हो गई। यह देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे के बारे में जानकारी होने पर पति सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसका उपचार चल रहा है।है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.