फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। बंद स्कूलों के मास्साब शनिवार को बीएसए दफ्तर में सुनवाई के लिए पहुंचे तो शिक्षाधिकारियों के सवालों में फंस गए। घर से जवाब में बहाने सोचकर आए शिक्षकों के जवाबों पर जब बीएसए ने सवाल दागे तो शिक्षक उनका उत्तर तक नहीं दे सके। कुछ तो सिर्फ इतना ही बोल सके कि हम पहुंच गए थे, लेकिन आप स्कूल में थे तो अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इस पर बीएसए ने जब देर से आने का कारण पूछा तो शिक्षकों के पास इसका भी कोई जवाब नहीं था। सुनवाई के बाद में 15 शिक्षकों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। पिछले दिनों बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर निस्पी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर निस्पी, प्राथमिक विद्यालय रूपवास एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपवास का निरीक्षण कया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें इन स...