फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट ट्रामा सेंटर के बाहर रविवार रात बहन के साथ युवक को देखकर भाई भड़क गया। कहासुनी के बाद दोनों युवकों में मारपीट होने लगी। महिला युवक के पक्ष में आ गई और वो भी अपने भाई की पिटाई करने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में महिला के ससुर का उपचार चल रहा है। रविवार रात महिला का छोटा भाई उसे देखने के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचा। वहां पहले से महिला के साथ मौजूद एक युवक को देखकर उसके छोटे भाई का पारा चढ़ गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर महिला और उसका साथी छोटे भाई के साथ मारपीट करने लगे। यह देखकर मरीजों एवं तीमारदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों लोग मारपीट करते हुए सर्विस रोड पर पहुंच गए। आगरा की तरफ ...