Firozabad News: बच्चे को उठाकर ले जाता युवक दबोचा
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: थाना उत्तर पुलिस ने एक युवक को गुरुवार की रात को दबोचा। वह बच्चे को उठाकर ले जा रहा था। बच्चे को वह गांधी पार्क की ओर लेकर भागा। युवक की उम्र करीब 25 साल थी और बच्चा करीब 6 साल का था। जैसे ही लोगों के चीख पुकार की तो युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी को थाना उत्तर लाया गया। पुलिस ने जांच की तो पाया कि युवक विक्षिप्त है और वह दुकानों के बाहर ही सोता रहता है। जांच के बाद पुलिस ने युवक को फटकार लगाई और छोड़ दिया। रवि त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर ने बताया कि युवक विक्षिप्त होने के चलते जांच के बाद छोड़ दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.