Firozabad News: फ्लाई ओवर के नीचे निर्धारित स्थान पर खड़े होंगे डग्गेमार वाहन
फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- Firozabad News: सुहागनगरी के सबसे व्यस्त सुभाष तिराहा पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए फ्लाईओवर के नीचे अब डग्गेमार वाहनों को मनमाने ढंग से खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इनके खड़े होने के लिए स्थान निर्धारित किए हैं। फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए कटों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुभाष तिराहा पर सुबह से शाम तक जाम के हालात बने रहते थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए सेतु निगम द्वारा सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक करोड़ों रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। इसका उद्देश्य बड़े वाहनों को फ्लाईओवर से गुजारकर नीचे यातायात का दबाव कम करना है। विगत दिनों फ्लाईओवर को चालू कर दिया गया। इसके नीचे भी वाहनों के आवागमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.