फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा नौ एवं 11 में पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से जमा करें। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे ने कहा है कि कक्षा दस एवं 12 में सीधे या अन्य विद्यालय के प्रवेश लेने वाले छात्रों के टीसी एवं अंकपत्र की प्रमाणित छायाप्रति जमा करें। एक वर्ष से ज्यादा अंतराल के बाद में प्रवेश लेने वाले छात्रों का शपथ पत्र जमा करना होगा। नामावली में दिव्यांग दर्शाए गए छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी देना होगा। निर्धारित तिथि तक नामावली जमा न करने वाले छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र निर्गत नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यूपी बोर्ड : हर हाल में 15 तक जमा करें फोटोयुक्त नामावलीडा...